Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, टॉपर विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

इस वर्ष सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रिया गुप्ता, सुहास, आकाश यादव, अंशराज भास्कर, दिव्यांशु सिंह, शिवांगी यादव, आयशा खा...

इस वर्ष सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रिया गुप्ता, सुहास, आकाश यादव, अंशराज भास्कर, दिव्यांशु सिंह, शिवांगी यादव, आयशा खान, सौरभ यादव, अनन्य उपाध्याय, सोनम चौहान, संजना चौहान, अंजली सिंह, तमीम अहमद, फजल सज्जाद, अयान खान आदि प्रमुख रहे !

 सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ आइकोनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ वेदांता इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में टॉपर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य सम्मान किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री शिव गोविंद सिंह ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के कुशल शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों एवं सहयोगी अभिभावकों को देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका है। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। इस वर्ष सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रिया गुप्ता, सुहास, आकाश यादव, अंशराज भास्कर, दिव्यांशु सिंह, शिवांगी यादव, आयशा खान, सौरभ यादव, अनन्य उपाध्याय, सोनम चौहान, संजना चौहान, अंजली सिंह, तमीम अहमद, फजल सज्जाद, अयान खान आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई शैक्षणिक योजनाओं की घोषणा करते हुए बताया कि विद्यालय में अब जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों को बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पहल पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रति विश्वास जताया। विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यहां से अध्ययन कर चुके अनेक विद्यार्थी जेईई एडवांस, नीट के साथ-साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बीएचयू, दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सफलता प्राप्त कर चुके हैं, जो विद्यालय, विद्यार्थियों एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।









  



  

close