भा.ज.पा.की सरकार में दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जा का नागरिक मानकर उनके ऊपर दमन, अत्याचार बेइंतहा बढ़ता जा रहा है : हवलदार य...
भा.ज.पा.की सरकार में दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जा का नागरिक मानकर उनके ऊपर दमन, अत्याचार बेइंतहा बढ़ता जा रहा है : हवलदार यादव
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भा.ज.पा.की सरकार में दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जा का नागरिक मानकर उनके ऊपर दमन, अत्याचार बेइंतहा बढ़ता जा रहा है। दिनांक 12.4.2026 को थाना मेंहनगर के अंतर्गत ग्राम-गोपालपुर स्थित गौतम नगर चट्टी पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने के लिए गेट पर पंचशील का झंडा व राष्ट्रीय झंडा लगाने पर वहां क्षत्रिय समाज के लोगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए झंडा उतार दिया और उन लोगों को दौड़ाकर मारा पीटा व हिंदू महासभा का झंडा लगा दिया। डॉ.अंबेडकर जी को अपशब्द कहे जाने वाले वी.डि.यो. को लेकर दलितों द्वारा थाना जहानगंज में एफ.आई.आर दर्ज कराने गए शोभा राम व अन्य चार-पांच लोगों को पुलिस ने लगाए बेल्टों से बुरी तरह मारा पीटा वे अस्पताल में भर्ती हैं। थाना- निजामाबाद के अंतर्गत ग्राम- मुस्लिम पट्टी में दिनांक- 12.4.2026 में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को 10:00 बजे रात में प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर गिरवा दिया संविधान निर्माता बाबा साहब जी की मूर्ति हटाना उनके विचारों पर हमला है। दिनांक 28.03. 2026 ग्राम-चक लालचंद, थाना-जीयनपुर के एनकाउंटर में भा.ज.पा. के लोगों द्वारा दबाव में जाति विशेष के व्यक्ति होने के कारण एक हफ्ते के अंदर ही जेल से रिहा कर दिया गया यह जनपद की पहली घटना है एनकाउंटर वाले अपराधी को पुलिस द्वारा रिपोर्ट देकर जेल से रिहा कराया गया। बाबा साहब का अपमान पी.डी.ए.के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे प्रदेश में मुख्यमंत्री के सजातीय लोगों के लिए दूसरा कानून और पिछड़ों, दलित व मुसलमानों के लिए दूसरा कानून लागू है। जनपद में पुलिस द्वारा आए दिन पी.डी.ए.के लोगों का फेंक एनकाउंटर किया जा रहा है उसमें निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं। अगर जाति और धर्म के नाम पर दमन,उत्पीड़न होता रहा तो पी.डी.ए को इंसाफ दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगी। समाजवादी पार्टी दिनांक- 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहब के जन्म जयंती पर जिला मुख्यालय व विधानसभाओं में सभी सेक्टरों में बाबा साहब की जयंती मनाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा व जिला उपाध्यक्ष जी.एस. प्रियदर्शी अजीत राव, गौरव यादव, राम सूरत, लालचंद मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






