Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बाबा साहब ने समाज को समानता और अधिकारों का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक : डॉ. वी.के. चौहान

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ ।  ग्रामीण चिकित्सक सहायतार्थ संघ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर एक गरिमामय कार...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ ग्रामीण चिकित्सक सहायतार्थ संघ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों और समाजसेवियों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब के चित्र पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अजीत कुमार (मेरिडियन हॉस्पिटल, नरौली), डॉ. वी.के. चौहान (आकाश हड्डी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर), डॉ. जनार्दन प्रसाद (विराज डायग्नोस्टिक सेंटर, नरौली), न्यूरो रोग विशेषज्ञ डा नीतीश यादव, समाजसेवी डॉ. इरफान अहमद, डॉ. तारिक शफीक एवं डॉ. हृदय चौहान द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.के. चौहान ने कहाकि बाबा साहब ने समाज को समानता और अधिकारों का जो संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का कर्तव्य है कि वे समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने कहाकि संगठन लगातार समाज के हासिये पर  जीवन यापन करने वालों की मदद करते हुए मानवता की सेवा करता है। अध्यक्षता अमरनाथ बौद्ध व संचालन डॉ. आनंद रावत एवं डॉ. अमर कुमार ने किया। आगंतुकों के प्रति प्रदेश सचिव डॉ. आरबी रंजन ने आभार जताते हुए बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दिलाया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. रंजीत गौतम, डॉ. शिवकुमार, डॉ. रामनिवास, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. देवेंद्र अम्बेडकर, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सीबी सरोज, डॉ. त्रिभुवन राम, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. अमरनाथ बौद्ध,  डॉ. कैलाश मौर्य, डॉ. संदीप कुमार (मेंहनगर), डॉ. शादाब अहमद, डॉ. शाहिद, डॉ. आर बी रंजन सहित अनेक चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा।









  



  

close