सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ । नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ( नीमा ) के प्रतिनिधि मंडल ने आज़मगढ़ के नवनियुक्त क्षेत्रीय आयुर्वेद...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ( नीमा ) के प्रतिनिधि मंडल ने आज़मगढ़ के नवनियुक्त क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दिया औऱ अपनी कार्यकारिणी से उनका परिचय कराया। डॉ. राजेश कुमार यादव ने नीमा के सभी सदस्यों को बधाई दिया और कहा कि जनपद में सभी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों को नीमा से जोड़ा जाना चाहिए। यदि किसी भी नीमा चिकित्सक को कोई समस्या हो तो वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए नीमा चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी की अपील भी किया।
डॉ. राजेश कुमार यादव से जानकारी साझा करते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि नीमा आजमगढ़ में इस समय लगभग 470 चिकित्सक हैं। हम लोग अधिक से अधिक आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। नीमा का प्रत्येक सदस्य संगठन के प्रति समर्पित है। नीमा प्रतिनिधि मंडल में संरक्षक डॉ. वी के सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अज़ीम अहमद, अध्यक्ष डॉ. मनीष राय, सचिव डॉ. विनोद कश्यप, कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौबे, पूर्व सचिव डॉ. अबु शहमा खान, पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. फहीम रज़ा खान, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. सैगल प्रसाद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695