सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें सेन्...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा कक्षा बारहवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल पलवल का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर छारों अभिभावकों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस परीक्षा परिणाम में सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल की मेधावी छात्रा अदिति सिंह ने श्रेह प्रदर्शन करते हुए 94.6% अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त इशिकन गुप्ता 94% अंक के साथ द्वितीय, अभिषेक सिंह 928% अंक के साथ तृतीय एवं प्रिंस कुमार यादव ने 92.6% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विषयवार श्रेष्ठ अंक पाने वाले बच्चों में प्रिंस कुमार यादव बायो में 100, अभिषेक सिंह व साक्षी सिंह कमेस्ट्री 98. इशिका गुप्ता फिजिकल एजुके शन में 98, आयुष जायसवाल, कम्प्यूटर साइंस में 98, मोनिका यादव हिन्दी में 98 और अंबर यादव इंग्लिश में 97 अंक आदि प्रमुख रहे। इस प्रकार कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए छात्रों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 9 रही। विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा आवासीय प्रबंधक प्रदुमन जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव सी० ए० ओ० साक्षी बिसेन उप-प्रधानाचार्य तरणी कुमार श्रीवास्तव विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ० रश्मि पाण्डेय, कनिष्ठ समन्वयक मोना सिंह आदि ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हे हार्दिक बधाई दी। बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि ये परीक्षा परिणाम छात्र शिक्षक एवं अभिभावकगण के अथक परिश्रम लगन एवं त्याग का प्रतिफल है। हमारी हार्दिक इच्छा है कि ये बच्चे नित नई ऊँचाइयो को स्पर्श करें और इनका भविष्य अत्यंत उज्ज्वल हो। संबोधन के अंत में उन्होने समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






