महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने की स्वगणना, अधिकारियों, कर्मचारियों व संबद्ध महाविद्यालयों को दिए निर्देश सवाददाता - बाग...
महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने की स्वगणना, अधिकारियों, कर्मचारियों व संबद्ध महाविद्यालयों को दिए निर्देश
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l जनपद स्थित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार द्वारा स्वयं की स्वगणना की गई तथा विश्वविद्यालय से जुड़े समस्त शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से भी स्वगणना करने का आह्वान किया गया। कुलपति महोदय ने निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी स्वगणना सुनिश्चित करें तथा निर्धारित प्रारूप में उसकी सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी शिक्षक एवं महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को स्वगणना हेतु प्रेरित करें, जिससे अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। कुलपति ने अवगत कराया कि उनके स्तर से समस्त संबद्ध महाविद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत सभी महाविद्यालय अपने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के मध्य स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जनपद के मास् टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह एवं अरविंद कुमार यादव उपस्थित रहे तथा स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की ।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






