सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति, ब्लाक इकाई - तहबरपुर के शानदार एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति, ब्लाक इकाई - तहबरपुर के शानदार एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक सभागार, तहबरपुर में " वर्तमान परिवेश में शैक्षिक समस्याएं एवं शिक्षकों की भूमिका " विषयक शैक्षिक एवं शिक्षकोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ राम उजागिर शुक्ल ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बच्चों द्वारा मनोहारी सरस्वती वंदना का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मान किया गया। खचाखच भरे हुए सभागार में शैक्षिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ राम उजागिर शुक्ल ने कहा कि बदलते हुए परिवेश में शैक्षिक समस्याएं भी नए - ने रुपों में आ रही हैं। शिक्षकों ने हमेशा समाज को गति एवं दिशा देने का कार्य किया है। शिक्षक समुदाय को समस्याओं का सर्वमान्य हल निकालना अत्यंत आवश्यक है। जिला महामंत्री रविशंकर यादव ने शिक्षक समुदाय को आधुनिक शैक्षिक तकनीक के विषय में संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों को शिक्षण में तकनीकी के प्रयोग को एक अवसर के रुप में लेना होगा। सरकार शिक्षकों की परिलब्धियों को धीरे - धीरे समाप्त करती जा रही है।राम अवध यादव ने कहा कि शिक्षक समुदाय को अपना सम्मान बचाने के लिए अपने उत्कृष्ट कार्य से समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। वर्तमान परिवेश में शिक्षकों को एकजुट व संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप राय ने पिछले एक वर्ष में उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति, आजमगढ़ द्वारा शिक्षक समुदाय के हित में किए गए कार्यों से अवगत कराया। कहा कि विद्यालयों के पेयरिंग/मर्जर,चयन वेतनमान,टेट की अनिवार्यता के विरोध, जनगणना - 2026 , परिषदीय विद्यालयों में साफ-सफाई से संबंधित मुद्दों सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं देश हित से संबंधित मुद्दों पर उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति लगातार सक्रिय रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संगोष्ठी की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय एवं संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया। संगोष्ठी में बालेदीन यादव, संतप्रसाद यादव, जमुना प्रसाद दूबे, अनिल कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानशंकर राय, सूबेदार यादव, रवि प्रताप धीर, सूर्यभान यादव, ध्रुव कुमार राय, वीरेन्द्र शर्मा, दरोगा यादव, राजेन्द्र कन्नौजिया, गौरीशंकर यादव, इद्रप्रताप यादव, विनय प्रकाश दूबे, अवधेश यादव ' रिंकू ' दिनेश पाल, राजभवन, रणधीर यादव, राजेश यादव, संदीप कुमार राय, गुरु प्रकाश यादव, अशोक राय, विजय यादव, रामानन्द भारती, राजकुमार यादव, मनोज कुमार त्रिपाठी, सुरेश यादव, रमेश यादव, हेमंत राय, सुरेश यादव, विजय यादव, ममता राय, सिंपल सिंह, खुशबू, पल्लवी, शिखा राय, गीता यादव, प्रियंका, चंद्रमा देवी, आदि उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






