सवाददाता - बागी न्यूज 24 फर्जी टी.टी. आईडी कार्ड बनाकर युवक से ठगी, युवक को भवरनाथ से किया गया गिरफ्तार आजमगढ़ l थाना कंधरापुर- दिनांक 0...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
फर्जी टी.टी. आईडी कार्ड बनाकर युवक से ठगी, युवक को भवरनाथ से किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ l थाना कंधरापुर- दिनांक 07.05.2026 को वादी जनार्दन यादव पुत्र स्व० बहोर यादव निवासी ग्राम इसहाकपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि उनके पुत्र अमन को टी.टी. के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर अभियुक्त अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक पुत्र विनोद कुमार श्रीवास्तव निवासी मकान नं0 5/35 P-2-P कमला नगर कॉलोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी द्वारा कुल 09 लाख 63 हजार 500 रुपये ले लिये गये। अभियुक्त द्वारा विश्वास में लेने हेतु फर्जी टी.टी. आईडी कार्ड भी तैयार कर दिया गया। जब वादी द्वारा अपना पैसा वापस मांगा गया तो अभियुक्त गाली-गलौज करने लगा। इस सम्बन्ध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0-108/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। उ0नि0 प्रमोद कुमार मद्धेशिया मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक को भंवरनाथ-वाराणसी हाईवे तिराहा से गिरफ्तार किया गया l आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया l पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि देने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695