सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। सामाजिक मुद्दों और गरीबों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले भरत तिवारी को ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। सामाजिक मुद्दों और गरीबों की समस्याओं के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले भरत तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु भारत रक्षा दल द्वारा रैदोपुर तिराहे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम भरत तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कर नमन किया गया तत्पश्चात भरत तिवारी के उद्देश्यों, संघर्षों और निडरता दिलेरी पर चर्चा करते हुए संगठन के धर्मवीर शर्मा ने कहा कि जब एक गलत आदमी मरता है तो सैकड़ों गलत लोगों का हौसला टूट जाता है लेकिन जब एक बहादुर त्यागी मरता है बहुतों को संघर्ष की ऊर्जा दे जाता है भरत ने एक मिसाल कायम किया है हम सभी ऐसे बहादुर का क्रांतिकारी अभिवादन करते हैं, भरत तिवारी भी अमर हो गए,लेकिन उनकी हत्या का कष्ट संवेदनशील जागरूक लोगों को है, भरत तिवारी को को न्याय मिलना चाहिए और दोषी हत्यारों को फांसी,इस कार्यक्रम में संगठन व अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






