Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मरहूमा डॉ. सुमैया शाहिद की याद में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। मरहूमा डॉ. सुमैया शाहिद की स्मृति में बुधवार को मिल्लत नगर, अराजीबाग स्थित तमारा चेस्ट हॉस्पिटल में एक ...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। मरहूमा डॉ. सुमैया शाहिद की स्मृति में बुधवार को मिल्लत नगर, अराजीबाग स्थित तमारा चेस्ट हॉस्पिटल में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जनसेवा की भावना के साथ आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में चेस्ट एवं एलर्जी विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद तनजीम तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नाबिया कुदसी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान श्वास एवं एलर्जी संबंधी बीमारियों के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की भी जांच की गई। आयोजन के दौरान CBC, ECG, डिजिटल चेस्ट एक्स-रे, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT), एलर्जी स्किन प्रिक टेस्ट, स्लीप टेस्ट सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क एवं विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर मरहूमा डॉ. सुमैया शाहिद की मानव सेवा की सोच को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।









  



 

close