सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l अपराध एवं डकैती की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस को ब...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l अपराध एवं डकैती की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खण्डहर में डकैती की योजना बना रहे 05 दुर्दान्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे एवं डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए। घटना का विवरण दिनांक 06.07.2026 को उ0नि0 लवकुश सोनकर, उ0नि0 शिवम त्यागी एवं उ0नि0 गौरव सिंह मय हमराह क्षेत्र में चोरी, नकबजनी, डकैती की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खण्डहर में एकत्र होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से 05 अभियुक्तों को रात्रि 23:10 बजे (11:10 बजे) गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 147/2026, धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे ग्राम गम्भीरवन क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात होने से पूर्व ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक बड़ी आपराधिक घटना होने से रोक दी इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 लवकुश सोनकर, उ0नि0 शिवम त्यागी, उ0नि0 गौरव सिंह, का0 श्रीप्रकाश, का0 प्रदीप यादव, का0 अभिषेक यादव, रि0का0 आनंद मिश्रा, रि0का0 अजीत गौड़ तथा रि0का0 अर्पित दूबे, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






