सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आरटीओ, आजमगढ़ में HPV (ह्...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल, आरटीओ, आजमगढ़ में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) जागरूकता अभियान एवं वैक्सीनेशन परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव तथा HPV वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विपिन यादव ने 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को HPV वैक्सीन के लाभ, सही आयु, डोज और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष की आयु में HPV वैक्सीन लगवाना सर्वाधिक प्रभावी माना जाता है। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की प्रतिनिधि पूजा सिंह ने अभिभावकों एवं छात्राओं से HPV वैक्सीनेशन कराने की अपील करते हुए कहा कि संस्था की ओर से वैक्सीनेशन के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में यह वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध है तथा संस्था के माध्यम से भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जिले की प्रत्येक बेटी को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। विद्यालय के संस्थापक डॉ. राजेंद्र सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने बताया कि भविष्य में जिले के अन्य विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को HPV वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






