Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नागरिकों के अधिकारों को इंदिरा गांधी ने समाप्त करने की कोशिश

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। बताते चले कि जब इंदिरा गांधी देश की प्...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। बताते चले कि जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी उस समय 25 जून 1975 को पूरे देश में आपात लगा दिया गया था। उस समय नागरिकों के अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित लगा दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल के समय कांग्रेस सरकार द्वारा जेल में बंदियों को सम्मानित भी किया। जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने  इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र करते हुए  कहा  कि आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। क्ंताक्ंलेव्म्उिमतहमदबल हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को नष्ट किया और भारत के संविधान को रौंद दिया। जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है। अपने संबोधन में कहा था कि 25 जून जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित हैं। जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते है। उनके लिए 25 जून कभी न भूलने वाला दिन है।भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था उसके आज 50 साल हो गए हैं। भारत की नई पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था।इस दिन संविधान के चिथड़े-चिथड़े उड़ा दिये गये थे।देश को जेलखाना बना दिया गया था। लोकतंत्र को भी पूरी तरह दबोच दिया गया था. इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए संकल्प लेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा जो 50 साल पहले की गई थी। लोक सभा प्रभारी घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। साल 1975 में आज के ही दिन कांग्रेस के द्वारा लगाया गया इमरजेंसी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। जिला  प्रभारी आजमगढ़ सदर अशोक सिंह ने कहा कि इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के भी बांध दिए थे। इमरजेंसी के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष को नमन करता हूं। इस अवसर राजेंद्र सिंह,केशरी सिंह,जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह रामनयन सिंह, चंद्रजीत तिवारी ,शेर बहादुर सिंह,जिला मंत्री अजय यादव बृजेश यादव अभिनव आदि मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close