Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से न्याय की गुहार लगाया पीड़ित

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     लालगंज /आजमगढ़ 19 जून डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होता है।रोगी अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाता है...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

लालगंज /आजमगढ़ 19 जून डॉक्टर धरती पर भगवान का दूसरा रूप होता है।रोगी अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाता है और गरीब ग्रामीणों को इलाज के नाम पर झोला छाप डॉक्टर धोखा देते है। मौत या हालत बिगड़ने पर बाउंसरों से पिटवाता है। उक्त बाते पीड़ित नीरज सरोज पुत्र मोतीचंद सरोज  निवासी थाना मेहनगर के दामा गॉव के नीरज सरोज ने कहा कि ऐसा ही एक झोला छाप डॉक्टर मनोज कुमार जो आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार ,पेट्रोल पंप के बगल में, न्यू कृष्णा राजा राम हड्डी अस्पताल, संचालित कर डॉक्टर के नाम पर गुंडागर्दी करता है।राजधानी लखनऊ से चलकर आया आजमगढ़ मे पीड़ित नीरज सरोज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि तरवां थाना क्षेत्र में खरिहानी बाजार के पेट्रोल पंप के बगल में "न्यू कृष्णा राजा राम हड्डी अस्पताल" का संचालक तथा कथित डॉक्टर मनोज कुमार जो की इंटर पास है, अपने आप को ऑर्थो का डॉक्टर बता कर इलाज और ऑपरेशन करता है। अगर किसी मरीज की मौत या स्थिति बिगड़ जाती है, तो अपने यहां बाउंसरों से मरीजों के परिजनों को पिटवाता है, पीड़ित ने बताया कि हमने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ को और प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, इसलिए उपमुख्यमंत्री के यहां न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं। पीड़ित नीरज सरोज ने कहा कि अस्पताल को सीज कर तथा कथित झोलाछाप डॉक्टर मनोज कुमार के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, नहीं तो कितने मरीजों की जान से खिलवाड़ कर सकता है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








 


close