संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिले की पुरानी कोतवाली की रहने वाली बहू व दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने मिसेज आज...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिले की पुरानी कोतवाली की रहने वाली बहू व दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने मिसेज आजमगढ़ क्वीन का खिताब जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। आज नगर के रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में हुए आडिएंस में पूजा सिंह का मिसेज आजमगढ़ में चयन के साथ ही मिसेज यूपी के लिए पार्टिसिपेट का रास्ता साफ हो गया। इस दौरान सिंह को बधाई देने वालों की तांता लगा रहा। बतादें कि बुधवार आजमगढ़ जिले के एक होटल में ओथ्री प्लस लांचिंग फ्रेंड ग्रुप द्वारा मिसेज आजमगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी आयोजक मिसेज यूपी 2023 सोनल श्रीवास्तव रही। कार्यक्रम में जिले की कूल सात महिलाओं ने प्रतिभाग लिया। जिसमे पांच जजों की टीम ने आजमगढ़ जिले की पुरानी कोतवाली की निवासी व दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह को मिसेज आजमगढ़ 2024 चुना गया। यही नहीं मिसेज यूपी के लिए सात जुलाई को जौनपुर में होने वाले प्रतियोगिया के लिए अब पूजा सिंह का रास्ता साफ हो गया है। जिसमे प्रदेश के तमाम जिलों की महिलायें प्रतिभाग करेंगी। जिसके बाद मिसेज यूपी का चयन होगा। वहीं मिसेज आजमगढ़ क्वीन चुने जाने के बाद पूजा सिंह काफी खुश है। उनका कहना है कि उन्होने ऐसी प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया और मिसेस आजमगढ़ क्वीन बनी। उन्होन अन्य महिलाओं को भी ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बतौर जज हीना देसाई,विजय लक्ष्मी मिश्रा,पूनम सिंह,अनामिका सिंह,कंचन मिश्रा ने अपना फैसला सुनाया।