Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक लालजी का विदाई समारोह आयोजित

  संवाददाता - बागी न्यूज 24     लालगंज,आजमगढ़। तहसील सभागार लालगंज में सेवानिवृत्ति लेखपाल लालजी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24   

लालगंज,आजमगढ़। तहसील सभागार लालगंज में सेवानिवृत्ति लेखपाल लालजी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी व संचालन राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह ने किया।
 मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त लेखपाल लालजी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का स्नेह,प्रेम मेरे कार्यकाल में जो मिला है उसकोा बुलाया नहीं जा सकता है।उप जिलाधिकारी लालगंज व तहसीलदार का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा है। हमारे राजस्व परिवार की टीम बराबर सहयोग करती थी। इसके लिए हम धन्यवाद देते हैं।
 अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी लालगंज सुरेंद्रनारायण त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत्त लेखपाल लालजी का बहुत शानदार कार्यकाल रहा है। उनको जब भी विभाग की कार्य की आवश्यकता होती थी।वह हमेशा तत्पर रहते थे। तहसील की छोटी से लेकर बड़ी समस्या का कार्य निस्तारण करने में उनकी बड़ी भूमिका रहती थी। क्षेत्र व ऑफिस के कार्य में हमेशा सहयोग करते थे। ऑनलाइन फील्डिंग मे भी वह पीछे नहीं हटते थे।अंत में लेखपाल जितेंद्र सिंह ने कृष्णकुमार ने अपने गीतों से माहौल को गमगीन बना दिया। समारोह मे तहसीलदार लालगंज शैलेश कुमार, कानूनगो विपिन सिंह, विजेंद्र सिंह,सहायक रजिस्टार कानूनगो छविनाथ,  राजेंद्र प्रसाद, हलीम, चंद्रशेखर, लेखपाल अशोक यादव,सुनील उपाध्याय, दिवाकर तिवारी,सुषमा, आशा, रामप्रताप, भोला, धर्मेंद्र,अधिवक्ता संतोष राय, सूर्यमणि यादव, सुधीर श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close