संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जनपद में पहली बार ग्लोबल हॉस्पिटल में एक महिला के कंधे प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन अस्थि रोग विशेषज्ञ...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जनपद में पहली बार ग्लोबल हॉस्पिटल में एक महिला के कंधे प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग राय ने सफलता पूर्वक किया। मिली जानकारी के अनुसार अमिलाई निवासी कप्तानगंज की रहने वाली 55 वर्षीय प्रेमशिला राय कुछ दिनों पूर्व अपने घर पर ही फिसल कर गिर गयी थी। उसके बाद उनके कन्धे में फ्रैक्चर हो गया था। कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद कंधे के दर्द से वह लगातार परेशान थी। जानकारी मिलने पर ग्लोबल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर अनुराग राय से परामर्श लेने के बाद उनकी बीमारी और दर्द का कारण का पता चला। डॉ अनुराग राय ने अपनी टीम के साथ 2 घंटे 40 मिनट के अथक प्रयास के साथ कंधे का सफल प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया। अब मरीज स्वस्थ है और उसमें तेजी से सुधार हो रहा है। डॉ अनुराग राय ने बताया कि जिनका कन्धा शुगर की वजह से जाम हो जाता है या कोई पुराना फ्रैक्चर होता है तो उसकी वजह से कन्धा खुलता नहीं है उस स्थिति में कन्धा बदलना पड़ता है। ग्लोबल हॉम्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सुभाष सिंह ने कहा कि अस्पताल में निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जनपद के मरीजों को जिन समस्याओं के लिए दूसरे जनपद में जाना पड़ता था उसे जनपद में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड धारकों को भी हमारा संस्थान निरंतर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695