संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। मंत्री, ऊर्जा एवं नगर विकास, उ0प्र0 शासन, एके शर्मा जी द्वारा विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस के अवसर प...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। मंत्री, ऊर्जा एवं नगर विकास, उ0प्र0 शासन, एके शर्मा जी द्वारा विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस के अवसर पर हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ में लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इसके पूर्व मा0 मंत्री जी द्वारा देश प्रेम और देशभक्ति की अलख जगाने के लिए उन्होंने हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मा0 मंत्री जी द्वारा विभाजन के समय पलायित होकर भारत में आये हुए सुदर्शन कौर, श्यामसुन्दर अरोड़ा एवं सरदार सुरेन्द्र सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं पलायन के समय हुई घटनाओं के बारे में उनसे जानकारी लिया। साथ ही मा0 मंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के पहले विभाजन की विभीषिका के दौरान हुई नृशंशता में मृत नागरिकों की स्मृति में 02 मिनट का मौन रखा गया।
इसके साथ ही जन-जन तक भारत-विभाजन की दुःखद स्मृतियों को पहुंचाने हेतु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस से संबंधित लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का जनपद के अधिकारियों, जन सामान्य एवं राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश एकेडमी रैदोपुर, डीएवी इण्टर कालेज आजमगढ़, महादेवी हायर सेकेण्ड्री स्कूल आजमगढ़ के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा अवलोकन किया।
विभाजन विभीषिका दिवस चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को संदेश दिया गया कि आज का यह दिन हमारी एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है। आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर यह बहुत बड़ी त्रासदी थी, जिन्होंने अपनों को खोया है, भारत को दो विभाजन में बांट दिया गया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्यता एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा, जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।