संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आजमगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जन सेवक इंटर कॉलेज स...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ आजमगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जन सेवक इंटर कॉलेज सलारपुर फूलपुर के प्रधानाचार्य सर्वेश्वर पांडे को आजमगढ़ मंडल का मंडलीय मंत्री बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश राय एवं जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर नवनियुक्त मंडलीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सर्वेश्वर पांडे को मंडलीय मंत्री बनाए जाने से तीनों जनपदों में संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण भी होगा।
नवनियुक्त मंडलीय मंत्री सर्वेश्वर पांडे ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने हमें दिया है उसे पर पूरी तन्मयता से खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा शिक्षकों के संघर्ष के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उक्त अवसर पर प्रांतीय आय-व्यय निरीक्षक मुन्नू यादव, शिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी,कमलेश राय ,राजेश भारती, ऋषिकेश मिश्रा, परशुराम यादव, प्रदीप यादव, संतोष कुमार ,सुनील यादव सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।