Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ब्रजेशनंदन पांडेय अध्यक्ष व राधेश्याम मिश्र उपाध्याय और मंत्री पद निर्विरोध निर्वाचित घोषित

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                         आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद की निर्वाचन बैठक सनातन धर्म संस्कृत पाठशाला पांडेय ब...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                       

आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद की निर्वाचन बैठक सनातन धर्म संस्कृत पाठशाला पांडेय बाजार परिसर में निर्वाचन अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी व सहायक निर्वाचन अधिकारी निशीथ रंजन तिवारी के देखरेख में सकुशल संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी ने निर्वाचन कार्यक्रम का विस्तृत चर्चा करते है हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक मतदान पत्र का वितरण, 01 बजे से 02 बजे तक तक नामांकन, 02 बजे से 2.30 बजे तक नाम वापसी व तत्पश्चात मतदान व मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। निर्वाचन कुल चार पदों, अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री व मंत्री पर संपन्न हुआ जिन पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। जिसके कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिये गये। जिसमें अध्यक्ष पद पर ब्रजेशनंदन पांडेय, महामंत्री पद पर मनोज कुमार त्रिपाठी, संगठन मंत्री पद पर विश्वदेव उपाध्याय व मंत्री पद पर राधेश्याम मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए, अन्य पदों का निर्वाचन बाद में इन चुने हुए पदाधिकारियों द्वारा संपन्न होगा।
इस निर्वाचन बैठक में प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक डॉ. दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, गंगा शंकर मिश्र, उमाकान्त तिवारी आनंद उपाध्याय, जगदंबा प्रसाद पांडेय, सुबाष चंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, दिनेश कुमार तिवारी, विनोद कुमार मिश्र, पद्माकर पाठक, उपेन्द्र दत्त शुक्ल, डॉ. दयाशंकर त्रिपाठी, डॉ. नवीन दुबे, डॉ. ब्रजेश पांडेय, डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, गोविंद दुबे, ओम विजय तिवारी, आनंदमणि चतुर्वेदी, राजन पांडेय, राजन चैबे आदि लोग उपस्थित रहे। 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close