संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। जिले के जहानागंज स्थित चंद्रशेखर सिंह स्मारक ट्रस्ट पर आज पूर्व एमएलसी यसवंत सि...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। जिले के जहानागंज स्थित चंद्रशेखर सिंह स्मारक ट्रस्ट पर आज पूर्व एमएलसी यसवंत सिंह के 67 जन्मदिन के अवसर पर आजमगढ़ व मऊ जिले के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुंचकर जन्मदिन की बधाई देते हुए इस कार्यक्रम में समलित हुए। जन्मदिन के इस कार्यक्रम में लगभग 67 किलो का केक काटा गया और लोगों में मिठाइयां बांटी गई पूर्व एमएलसी यसवंत सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जी ने हमें राजनीति का क ख ग सिखाया था उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे इस देश में आशीर्वाद में बड़ी शक्ति होती है आजमगढ़ और मऊ के लोगों का जो आशीर्वाद हमें मिला है वह निश्चित रूप से हमें नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करेगा साथ उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस देश की राष्ट्रीय संपत्ति हैं और एक दिन ऐसा जरूर आएगा कि दुनिया में हिंदुस्तान एक शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा जन्मदिन के अवसर पर आए अतिथियों ने उनके लंबी उम्र व दीर्घायु की कामना करते हुए बड़ों ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल, जय नाथ सिंह, अरविंद जायसवाल, पूर्व सांसद संतोष सिंह,ज्ञानू सिंह, उदयशंकर चैरसिया, ओमप्रकाश सिंह, पंकज पासवान, राम प्रकाश यादव, लाल बहादुर सिंह लालू ,बृजेश कांदु ,सुनील सिंह, राणा प्रताप सिंह, शमशेर सिंह,विजय बहादुर सिंह, डा आलोक पांडेय, भक्कू सिंह,झब्बु सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी नेता को बुके देकर सम्मानित किया।ट्रस्ट परिसर के बगल में खाली जमीन में जामुन, पीपल ,आम, पाकड़ ,बरगद, आंवला सहित करीब 150पौधे लगाए गए।