Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

लोहिया ने हमेशा समाजवाद की अलख जगाने के लिए काम किया - धर्मेंद्र यादव

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                         आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, पर जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव की अध्यक्षता में नवनियुक...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                       

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, पर जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव की अध्यक्षता में नवनियुक्त लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष सूरज राजभर को बनाए जाने पर उनको माला पहनाकर स्वागत किया। लोकसभा आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने नवनियुक्त लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सूरज राजभर को माला पहनाकर कर स्वागत किया और बधाई और शुभकामनाएं दिए।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि लोहिया ने हमेशा समाजवाद की अलख जगाने के लिए शोषित, पीड़ित, वंचितों के हक और अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया था ऐसे महापुरुष के नाम पर समाजवादी लोहिया वाहिनी का गठन श्रद्धेय नेताजी ने किया था। लोहिया और नेताजी के विचार और संघर्ष और उनके सिद्धांत कभी भुलाए नहीं जा सकते, उनके पद्चिन्हों पर चल कर ही पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की और खुशहाली के लिए लोहिया ने संघर्ष किया, उनके विचार और संघर्ष प्रासंगिक हैं। सामाजिक न्याय उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया, लेकिन भाजपा सरकार देश और प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सूरज राजभर को लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी को मजबूती मिली है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाति, धर्म, मजहब में झगड़ा लगाकर राजनीति करना चाहती है। भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करना चाहती है यह सरकार छात्र, नौजवानों, किसानों, महिलाओं की दुश्मन है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम उर्फ मंसूर, राजेश यादव गेलवारा, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, हरिश्चंद यादव, जोरार खान, अजीत कुमार राव, दुर्गेश यादव, कुनाल मौर्य, अनुराग यादव, संजय यादव तमौली, संतोष कुमार गौतम, आशुतोष चैधरी, जगदीश प्रसाद, अभिषेक कुमार यादव, दीपक छतवारा, आशिस यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिवमूरत यादव ने किया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close