Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

डेंटल कॉलेज इटौरा की बीएससी नर्सिंग की छात्रा को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                         गंभीरपुर/ आजमगढ़। ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो निवासी जागृति मिश्रा को...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                       

गंभीरपुर/ आजमगढ़। ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो निवासी जागृति मिश्रा को बीएससी नर्सिंग में पूरे पूर्वाञ्चल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा गोल्ड मेडल पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
  बताते चलो कि ब्लॉक मुहम्मदपुर के रानीपुर रजमों गांव की निवासी रविंद्र मिश्रा की पुत्री जागृति मिश्रा डेंटल कॉलेज इटौरा में 2021-22 में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी, उन्होंने पूरे पूर्वांचल में बीएससी नर्सिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया  सोमवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें गोल्ड मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया
  राज्यपाल द्वारा प्राप्त इस मेडल की जानकारी होते ही  क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, वही उनके परिजनों व  माता-पिता को क्षेत्र के लोगों द्वारा बधाई देने का ताता लगा रहा।
  गोल्ड मेडलिस्ट प्राप्त जागृति मिश्रा  ने कहा कि इस तरह के सम्मान में सबसे प्रथम भूमिका शिक्षक,  माता-पिता के साथ पास पड़ोस का भी सहयोग रहता है हम जिस समाज में रहते हैं उस जगह के लोगों का काफी प्रभाव पड़ता है और हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं कि इन सभी लोगों के आशीर्वाद से यह  सम्मान प्राप्त हुआ है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close