Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों व शराब के संचालित प्रतिष्ठानों को खाद्य करे पंजीकरण - राहुल विश्वकर्मा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                         आजमगढ़। जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                       

आजमगढ़। जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय समिति बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़, सहायक आयुक्त (खाद्य), आजमगढ़ मण्डल, निरीक्षक मॉटिरिंग सेल, आजमगढ़, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी, मण्डी सहायक, आजमगढ़, पूर्ति निरीक्षक, आजमगढ़, जिला विद्यालय निरीक्षक, निरीक्षक बाट व माप विभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला मत्स्य अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, दुग्ध विकास अधिकारी तथा खाद्य व्यापार मण्डल एवं औषधि संघ के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये।
उक्त बैठक में सुशील कुमार मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। ने अध्यक्ष की अनुमति से बैठक के एजेण्ड़ा बिन्दु पर क्रमवार विभागीय पक्ष को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सरकारी गैर सरकारी समस्त प्रतिष्ठानों व शराब के संचालित प्रतिष्ठानों को खाद्य पंजीकरण अनुज्ञप्ति आच्छादित करने व खाद्य पंजीकरण अनुज्ञप्ति की संख्या में वृद्धि करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा जेल,अस्पताल,अन्य सरकारी संस्थानों में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित निरीक्षण व नमूना संग्रह हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बडे प्रतिष्ठानोंध्विनिर्माण इकाईया के सम्बन्ध में कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर विक्रय करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों यथा ठेले, खुमचों पर खाद्य प्रतिष्ठानों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने व उन्हें खाद्य पंजीकरण एवं अनुज्ञप्ति से आच्छादित करने हेतु निर्देशित किया गया।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि नशीली औषधियों के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु विभाग द्वारा सघन निगरानी रखी जा रही है तथा उसके विक्रय एवं अनिधिकृत प्रयोग रोकने के लिए प्रवर्तन कार्यवाही के रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने का औषधि निरीक्षक को निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, कीर्ति आनन्द, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, बेबी सोनम सम्मिलित रहें। बैठक अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित कर सम्पन्न हुई।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close