Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

आकांक्षी जनपद शैक्षिक एकता समिति उप्र ने बैठक कर दी स्थानांतरण न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी - अवनीश कुमार

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। आकांक्षी जनपद शैक्षिक एकता समिति उ०प्र० की हुई बैठक...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। आकांक्षी जनपद शैक्षिक एकता समिति उ०प्र० की हुई बैठक । अवनीश कुमार ने कहा की आकाक्षी जनपदों में कार्यरत शिक्षकों,शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण पिछले 10-12 वर्षों से न के बराबर हुआ है। अतः इनके स्थानान्तरण की आवाज उठाने के लिए एक संगठन का निर्माण हुआ है। जिसका नाम आकांक्षी जनपद शैक्षिक एकता समिति उ०प्र०श है। संगठन ने विगत 3 महीने में ही हजारों शिक्षकों को जोड़ लिया है तथा स्थानान्तरण के मांग के क्रम में 24 सितम्बर 2024 को बहराइच जनपद में व अक्टूबर को श्रावस्ती जनपद में विशाल धरना ज्ञापन दिया। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर 13 अक्टुबर दिन रविवार को संगठन के तत्वाधान मेंस्थानान्तरण से वंचित बेसिक शिक्षकों ने ग् पर ट्ट्विटर महाभियान चलाया, जिसके अन्तर्गत एक लाख से ज्यादा ट्वीट करके अपनी समस्याएँ यशस्वी मुख्यमंत्री जी के ट्विटर हैंडल पर रखी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार त्रिपाठी ने आज आजमगढ़ जनपद स्थित प्रदेश कार्यालय में आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आहूत की जिसने स्थानान्तरण के संघर्ष की अगली कार्ययोजना पर चर्चा की व स्थानान्तरण सम्बन्धी कुछ जानकारी दी जो इस प्रकार है। विगत 08 वर्षों में ट्रांसफर के निग्न आंकड़े सामान्य जनपद आकांक्षी जनपद सामान्य जनपद की अपेक्षा आकांक्षी जनपद से 35ः से कम ट्रांसफर हुआ मतलब न के बराबर हुआ। संगठन ने मांग है कि आकांक्षी जनपदों को विशेष रूप से ट्रांसफर का लाभ दिया जाय। ट्रंसफर बैचवार वरिष्ठता आधारित किए जाएं ताकि किसी के साथ कोई भेदभाव न हो। और शिक्षकों की मानसिक पीड़ा को ध्यान में रखते हुए शीतकालीन अवकाश में आकाशी जनपदों से प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफर हो। इन मागपत्रों को रखते हुए सठन के अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री विनय कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राणा आन०पी० सिंह, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार राय, व
संगठन के सभी प्रदेश कार्यकारिणी ने कहा कि यदि सरकार ने हमारी नाग पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो संगठन बड़े आन्दोलन (घरना,ज्ञापन) के लिव विवश होगा और सभी जिलों से होते हुए लखनऊ में आदरणीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा और आवश्यकतानुसार विशाल धरना,ज्ञापन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही संगठन का घरना,ज्ञापन कार्यक्रम दिवाली बाद आजमगढ़ जनपद में होगा उसके पूर्व संगठन का धरनाध्ज्ञापन बलरामपुर जिले में 22 अक्टूबर दिन नंगलवार समय अपराहन 03 जनपद बजे प्रस्तावित है।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close