Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस स्मृति दिवस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। जनपद अपने कर्तव्य के पथ पर चलते हुए देश, प्रदेश एवं...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। जनपद अपने कर्तव्य के पथ पर चलते हुए देश, प्रदेश एवं समाज की सुरक्षा में अपने प्राण तक को न्यौछावर करने वाले उन अमर शहीदों की याद में प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आज 21 अक्टुबर को जनपद आजमगढ के पुलिस लाईन में स्मृति स्थल पर सुबह 08.00 बजे पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया ।
इस गौरवमयी अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ  वैभव कृष्ण ने सर्वप्रथम शहीद पुस्तिका पढ़कर वीर शहीद पुलिसकर्मियों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।
यह स्मृति दिवस हर साल उन शहीदों के याद में मनाया जाता है ,जो अपने कर्तव्य पथ पर  शहीद हो जाते है ।
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा कर्तव्य पथ पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन,अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी सदर ध्लाईन अनंत चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी गणों ने शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close