Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गंगा समेत सभी नदियों को स्वच्छ करना लक्ष्य - राजकिशोर

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     गंगा समग्र के आर्यमगढ़ विभाग संरक्षक बने कुन्दन, संजय जिला ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

गंगा समग्र के आर्यमगढ़ विभाग संरक्षक बने कुन्दन, संजय जिला संयोजक घोषित
आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में गंगा समग्र की संपन्न बैठक में गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि गंगा सहित सभी सहायक नदियों को स्वच्छ करना गंगा समग्र का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जल हमारे जीवन का हिस्सा है, इसलिए इनके स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। जिसको लेकर प्रांत संयोजक राजकिशोर मिश्र ने आर्यमगढ़ विभाग का संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन व आजमगढ जिला का संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, सहसंयोजक दिनेश मौर्य और नगर संयोजक पंकज मिश्र को घोषित किया गया।
    नवनियुक्त आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले की प्रमुख नदी तमसा को 2025 तक स्वच्छ करने का लक्ष्य बनाकर सघन अभियान चलाना होगा। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति हेतु लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। इसके बाद आर्यमगढ़ जिला के संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, सहसंयोजक दिनेश मौर्य और नगर संयोजक पंकज मिश्र को नवीन दायित्व के लिए बधाई दी गई।
     मौके पर हाई  कोर्ट के एडवोकेट, रामजन्म विश्वकर्मा, चन्दन यादव, संजय सिंह, अजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close