Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                 आजमगढ़। हेमराज मीना के नेतृत्व में आज आगामी त्यौहारों व विधानसभा उपचुनाव में शांति एवं कानून व्...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24               

आजमगढ़। हेमराज मीना के नेतृत्व में आज आगामी त्यौहारों व विधानसभा उपचुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी भी आकस्मिक स्थिति दंगा और बलवा से निपटने तथा नियंत्रण करने हेतु पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। आकस्मिक स्थिति में सुरक्षाध्शांति एवं कानून व्यवस्था के सुदृढ़ किये जाने हेतु समस्त थानों व कार्यालयों से आए पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण अभ्यास में प्रतिभाग किया गया। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी-राइट गन, टीयर गैस गन,हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों व अन्य उपकरणों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी तथा अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान आर्मोरर रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा थानों के दंगा नियंत्रण उपकरणों व शस्त्रों का निरीक्षण किया गया। उपकरणों का प्रयोग दंगाइयोंध्बलवाइयों पर करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गयी। उपरोक्त दंगा नियंत्रण अभ्यास में ’अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक सगड़ी, पुलिस उपाधीक्षक फूलपुर एवं समस्त थाना प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा प्रतिभाग किया गया।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695








close