Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अभियान चलाकर बाल श्रम के विरुद्ध में किया जागरुकता

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़ । मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी मह...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़ । मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी महोदय के दिशा निर्देशानुसार न्यू एरा पब्लिक स्कूल सिधारी आजमगढ़ में बाल विवाह और बाल श्रम के विरुद्ध आपरेशन मुक्ति अभियान चलाकर जागरुकता कार्यक्रम अयोजित किया गया।
समस्त छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है तथा उन्हें अभी अवगत कराया गया कि लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की का उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद ही विवाह करना चाहिए, बाल विवाह से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से शोषण होता है तथा नाटक के माध्यम से दहेज के विषय में भी जानकारी दी गई, दहेज लेना और दहेज देना दोनों अभिशाप है। साथ ही साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या सुमंगला योजना जिसमे योजना की बढ़ाई गई धनराशि 25000 के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सरकार द्वारा संचालित  हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090, 112, 102, 108, 1076  की जानकारी भी प्रदान की गई। बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने, बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल के मैनेजर तुषार तिवारी समस्त अध्यापक और अध्यापिका गण वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रबंधक श्रीमती सरिता पाल, केस वर्कर ममता यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर श्री सर्वजीत यादव महिला थाने से महिला आरक्षी अनीता यादव, होमगार्ड सुमन भारती तथा नुक्कड़ नाटक के टीम कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close