Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

मुबारकपुर में खराब नाली निर्माण कार्य को लेकर नागरीको में गुस्सा

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     मुबारकपुर,आजमगढ़। नगर पालिका मुबारकपुर में हो रहे नाली निर्...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

मुबारकपुर,आजमगढ़। नगर पालिका मुबारकपुर में हो रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर लोगों में काफी चर्चा का विषय बना है। नगर के मोहल्ला आजाद नगर में नाली निर्माण कार्य घटिया की किस्म की ईंट एवं बालू से जोड़ाई पर स्थानीय लोगों ने सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। गौरतलब हो की काफी महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। मोहल्ले वासियों ने आज भी मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है की यहां की आबादी काफी होने के वजह से मुबारकपुर नगरपालिका में नाला निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र देकर मांग की गई थी लेकिन जो निर्माण कार्य हो रहा है नाला की जगह नाली का निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं तीसरी दर्जे की ईंट और घटिया मसाला से लोगों में गुस्सा है। मोहल्ले वासियों ने मांग की है नगर पालिका अधिशासी अधिकारी और चेयरपर्सन मौके की जाँच कर नाली की जगह नाला तथा मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जाए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र का कहना है की मामले की जानकारी नहीं थी।जानकारी अब हुई है कल मौके पर जाकर जाँच कर उचित कार्यवाही करेंगे। आरोप लगाने वालों में रियाजुद्दीन ,मो. मोनिस ,शकील अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close