Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव समिति में के डायरेक्टर बने राम अवध यादव

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     मुबारकपुर,आजमगढ़। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव समिति मे...

 



संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

मुबारकपुर,आजमगढ़। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव समिति में डायरेक्टर पद को लेकर दो दावेदार चुनाव मैदान थे। वृहस्पतिवार को चुनाव के दौरान कुल 16 मत पड़े 12 मत कार चुनाव चिन्ह पाकर राम अवध यादव को विजई घोषित किया दूसरे नम्बर चन्द्रकेश यादव को शेर चुनाव चिन्ह से मात्र चार मत मिला इस प्रकार कार ने शेर को पछाड़ कर विजय दिला दी। डायरेक्टर पद पर जीत का ताज राम अवध यादव को पहनाया गया।
        संचालक मण्डल क्षेत्र सुराई से राम अवध यादव और चन्द्रकेश यादव के बीच चुनाव हुआ जिसमें कुल 16 मत पड़ा था सांय चार बजे चुनाव सम्पन्न होने के बाद मतगणना हुई तो 12 मत पाकर राम अवध यादव को विजई घोषित किया गया तो चार मत पाकर चन्द्रकेश यादव को हार का सामना करना पड़ा। राम अवध यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख राजतिलक यादव के चाचा है। यह जीता उन्हें दूसरी बार डायरेक्टर चुने जाने का मौका मिला है। इस पहले कार्यकाल में भी वह डायरेक्टर रहे। लगातार दूसरी बार डायरेक्टर बने राम अवध यादव।ने कहा मैं किसानों की समस्या के लिए संघर्ष किया और आगे भी करता रहूंगा। गन्ना पर्ची से लेकर भुगतान तक किसानों के लिए सदैव तैयार मिलूंगा।
जीत पर माला पहनाकर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख राजतिलक यादव, पूर्व उपसभापति आनन्द उपाध्याय, पूर्व डायरेक्टर रामदरश यादव,अनिल सिंह,अजय सिंह,सोनू सिंह, कमलाकांत यादव,अंगद यादव, लालचंद यादव, बहादुर यादव ,जगदम्बा यादव ,ऐनुल प्रधान सहित तमाम लोगों का नाम शामिल हैं।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695











close