संवाददाता - बागी न्यूज 24 मुबारकपुर,आजमगढ़। सदर तहसील के ग्राम इब्राहीमपुर में पंचायत...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
मुबारकपुर,आजमगढ़। सदर तहसील के ग्राम इब्राहीमपुर में पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 12बजे उप जिलाधिकारी निजामाबाद डाक्टर अतुल गुप्ता पहुंचे और राजस्व अभिलेख खतौनी की जांच पड़ताल किया। ग्रामीणो की समस्या के बारे जानकारी ली और निराकरण के सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को आदेश निर्देश दिया।
ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर में उप जिलाधिकारी निजामाबाद डाक्टर अतुल गुप्ता ने बताया कि इब्राहीमपुर,नरांव,सुराई सहित नौ गांवो का अभिलेख खतौनी को दुरुस्त करने के लिए शासन ने नामित किया गया है।इसी क्रम में इब्राहीमपुर में अभिलेख मे खसरा खतौनी की जांच कर विरासत दर्ज किया जा रहा है। ग्राम प्रधान हाजी जमाल अहमद ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक इस गांव में प्राथमिक विद्यालय नहीं बन सका है।उप जिलाधिकारी निजामाबाद डाक्टर अतुल गुप्ता ने कहा कि भूमि का विवरण के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट करने का आश्वासन दिया दिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल अनिल राय को विरासत दर्ज करने के सम्बन्ध में आदेश निर्देश दिया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक रामजीत लेखपाल सन्दीप मौर्य आनन्द मौर्य पवश यादव अनिल राय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
सदर तहसील के ग्राम इब्राहीमपुर पंचायत भवन पर अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी निजामाबाद डाक्टर अतुल गुप्ता व अन्य।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695