Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गन्ना समिति की 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। बुढ़नपुर के संचालन,डायरेक्टर पद पर 5 सीटों पर आज सुब...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। बुढ़नपुर के संचालन,डायरेक्टर पद पर 5 सीटों पर आज सुबह 10 से 4 बजे तक संचालक,डायरेक्टर पदों के लिए मतदान कराया गया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। बुढ़नपुर गन्ना समिति में पहले से चार संचालक,डायरेक्टर पदों पर निर्विरोध चुने जा चुके थे। पांच संचालक,डायरेक्टर पदों चुनाव हुआ जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने बाजी मारी। गजेंधर पट्टी भेदौरा से श्रीमती किरन सिंह, गोरथानी से श्रीमती चंपा सिंह, अमारी से  श्री अरविंद वर्मा, लोहरा से चंद्रजीत तिवारी, मुखलिशपुर श्रीमती मीना सिंह ने चुनाव जीता। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी संचालक,डायरेक्टर पदों पर जीते प्रत्याशियों को जीत की बधाई दिया । जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इस सहकारी गन्ना विकास समिति, बूढनपुर पर 22 साल से कब्जा किए समाजवादी पार्टी के किले को ध्वस्त किया है। हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने अथक परिश्रम कर के प्रतिनिधि,डेलीगेट,संचालक की सीट जीतने का काम किया।  अब हमारे भारतीय जनता पार्टी के सभापति और उपसभापति बनने से यहां के  गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा और हजारों गन्ना किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का काम कराएंगे। हर जीत सुशासन की जीत है, माननीय नरेंद्र मोदी जी, माननीय योगी आदित्यनाथ ेेकी सरकार ने जो किसानो के हित में फैसले लिए है उनकी जीत है । शीर्ष नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओ को विशेष बधाई। समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक चुकी है, अब धरातल पर किसान भाजपा के साथ हैँ । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,चन्द्रजीत तिवारी,जिला मंत्री अजय यादव, नीरज तिवारी,पूर्व सभापति बालमुकुंद सिंह,मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह,सुनील पांडेय,आशुतोष चैबे,राजू राजभर,रविंन्द्र प्रताप सिंह बबलू ,ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, उपसभापति बृजेश सिंह,सभापति प्रत्याशी त्रिवेणी सिंह,अभिषेक सिंह, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें व जिलाध्यक्ष सहित जीते हुए प्रत्याशी को फूल मालाओ से लाद दिया ।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close