Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

68वीं जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता आजमगढ़ का शानदार शुभारंभ’

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 पढाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक - आजाद भगत सिंह आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम आज...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

पढाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक - आजाद भगत सिंह
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ में 68वीं जपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह विशिष्ट अतिथि श्री चिराग जैन आईपीएस एसपी ग्रामीण  एवं अमरनाथ राय डायट प्राचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने किया संचालन शमा शेख ने
किया,मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्योग विद्यालय कोइलसा के छात्रों ने सरस्वती वंदना तथा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली और गुब्बारे और पटाखे छोड़ कर प्रतियोगिता का  विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से खेल मे प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया, और कहा कि पढाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि चिराग जैन आइ.पी.एस.ने कहा कि जीवन सफल होने के लिए परिश्रम ही एक मात्र रास्ता है चाहे पढाई हो या खेल,हर जगह परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उपेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ ने अतिथियों का स्वागत तथा और प्रधानाचार्य शिब्ली नेशनल इ.का.आजमगढ़ ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।’
     ’दिनेश कुमार सिंह जनपदीय क्रीड़ा सचिव ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का 17 अक्टूबर को अपराहन 3ः00 बजे समापन होगा ,श्री सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद की आठ तहसीलों से लगभग 600 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, आयोजन मंडल द्वारा प्रतिभागियों के रुकने खाने की व्यवस्था शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और शिबली गर्ल्स इंटर कॉलेज में की गई है आज खेले गए प्रतियोगिताओं  के परिणाम इस प्रकार रहे। बालक सीनियर वर्ग लंबी कूद कृष्णा यादव मेहनगर प्रथम, गोपाल विश्वकर्मा सदर द्वितीय, आयुष सिंह लालगंज तृतीय
1500 मी अनुराग यादव सदर प्रथम, विवेक यादव मेंहनगर द्वितीय, दीपेंद्र कुमार लालगंज तृतीय, 800 मी अरविंद यादव सगड़ी प्रथम, दीपेंद्र कुमार लालगंज द्वितीय, अनुराग यादव सदर तृतीय,
बालक जूनियर वर्ग में 1500 मी महेश यादव फूलपुर प्रथम, लवकुश गुप्ता सगड़ी द्वितीय, विकास यादव मार्टिनगंज तृतीय,  लंबी कूद मोहम्मद कैफ लालगंज प्रथम, विवेक यादव बूढनपुर द्वितीय, रंजीत फूलपुर तृतीय,
 बालिका सीनियर में 1500 मी साक्षी यादव लालगंज प्रथम, प्रीति यादव मेहनगर, अस्मिता मौर्य बुढनपुर,1500 मी साक्षी यादव लालगंज प्रथम, प्रीति यादव मेहनगर द्वितीय, स्मिता मौर्य बुढनपुर तृतीय, 200 मी मुस्कान बानो बुढनपुर प्रथम, रिया मौर्य बूढनपुर सेकंड, प्रीति यादव मेहनगर तृतीय, गोला क्षेपण, सोनम प्रजापति बुढनपुर प्रथम, अनु सगड़ी द्वितीय, प्रियांशी सिंह लालगंज तृतीया
800 मी प्रीति चैहान सगड़ी प्रथम, शिल्पा चैहान सगड़ी द्वितीय पूर्णिमा यादव बूढनपुर तृतीय बालिका जूनियर वर्ग 1500 मी दीपक  निजामाबाद प्रथम, ब्यूटी यादव मेहनगर द्वितीय, काजल कसौधन निजामाबाद तृतीय,
गोला क्षेपण  रितु चैहान लालगंज प्रथम, नेहा यादव सदर द्वितीय साक्षी जायसवाल बूढनपुर तृतीय, 200 मी निधि बूढनपुर प्रथम, साक्षी चैहान लालगंज द्वितीय सुषमा बूढनपुर तृतीय आज के कार्यक्रम में जिन प्रमुख लोगों ने अपनी उपस्थिति दी हुए थे सर्वश्री डॉ रणधीर सिंह डॉ अजीत सिंह प्रवीण कुमार सिंह जालंधर कुमार लालता प्रसाद सिंह सतीश कुमार श्रीवास्तव तारीक एजाज आफाक अहमद विनोद कुमार सिंह भूपेश सिंह अबरार अहमद राम जन्म एहसान अहमद धीरेंद्र यादव सुनील यादव राम सिंह अतुल नाथ पांडे सुरेंद्र कुमार सिंह शाहिद जनपद के दर्जनों प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अमूल्य समय दिया।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close