Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार की आवेदन तिथि 31 अक्टूबर तक

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि वर्ष 2024...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि वर्ष 2024-25 के लिए गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव,आवेदन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट से कहा है कि प्रत्येक जनपद में इस पुरस्कार के मापदण्डों को पूरा करने वाले पात्र महानुभावों के न्यूनतम एक-एक प्रस्ताव उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ निर्धारित प्रारूप में दिनांक 30 सितम्बर 2024 तक चार प्रतियों में उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है, जो अभी अप्राप्त है। उक्त निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2024 को बढ़ाकर दिनांक 31 अक्टूबर 2024 किया गया है।
उन्होने समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्रान्तर्गत गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार का प्रचार-प्रसार कराते हुए, क्षेत्र के ऐसे महानुभावों के आवेदन निर्धारित प्रारूप में वांछित सूचना के साथ 30 अक्टूबर के पूर्व पांच प्रतियों में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close