Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सपा कार्यालय पर मनाई गई डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                 आजमगढ़। सपा0 कार्यालय पर देश के पूर्व राष्ट्रपति- डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                              

आजमगढ़। सपा0 कार्यालय पर देश के पूर्व राष्ट्रपति- डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
            जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, भारत रत्न, मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के व्यक्तित्व व कृतित्व  को कभी बुलाया नहीं जा सकता ।
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी ने  सपना देखा था देश  को आगे बढ़ने  का, उन्होंने सपना देखा था देश को खुशहाली और तरक्की का, ऐसे देश के महान राष्ट्रपति, महान देशभक्त-डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
          और उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभा के धनी बहुत कम लोग ही पैदा होते हैं देश के महान वैज्ञानिक जी के बताए रास्ते व उनके जीवन संघर्षों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
     डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जी कुशल व्यक्तित्व, प्रतिभा के धनी थे उन्होंने हमेशा शोषित, पीड़ित, वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार महापुरुषों के बताए रास्ते से भटक चुकी है। कार्यक्रम का संचालन- जिला महासचिव- हरी प्रसाद दुबे ने किया। कार्यक्रम में -देवनाथ साहु, रिटायर्ड- बी एस ए-शिवचंद राम,विवेक सिंह, राजेश यादव,अजीत कुमार राव,शिवसागर यादव, डॉ हरिराम सिंह यादव,विनीत राय, सुखसागर तिवारी, उधम सिंह राठौर, राम समुझ राम,जीएस प्रियदर्शी, जोरार खान, निशांत राय टीपू, सुरेंद्र यादव, लालचंद मास्टर, सुशील आनंद, अशोक कुमार गौतम, संदीप रजब सेठ आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close