Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सोशल मीडिया पर कमर में पिस्टल लगाना युवक को पड़ा भारी वायरल पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। जनपद ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा परसुपुर निवासी  अम...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। जनपद ब्लॉक जहानागंज के ग्राम सभा परसुपुर निवासी  अमरदीप पुत्र रामबली राम  का सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कमर में पिस्टल लगाकर एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसे आजमगढ़ जिले  की पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जहानागंज थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पता चला कि रामबली राम ग्राम सभा परशुपुर से प्रधान रह चुके हैं। रामबली के परिवार पर तरह-तरह के  लोग आरोप लगाते रहते हैं  कि मुसहर की आवासीय भूमि पर अवैध तरीके से राइस मिल चलाते है वहीं कुछ समय पहले मुसहर बस्ती के लोग ने उपजिलाधिकारी सदर आजमगढ़ को ज्ञापन दिया था  आवासीय पट्टा की जमीन को खाली करने के लिए। प्रशासन  द्वारा आदेश तो हो गया लेकिन आदेश का पालन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा   नहीं कराया गया । वही जब सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए फोटो वायरल हुआ तो आजमगढ़ जिला के जहानागंज पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close