Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

महिला प्रधानाचार्य के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी स्कूल सेक्रेटरी गिरफ्तार

  शादी का झांसा देकर महिला प्रधानाचार्य शोषण व दोस्त संग मिल कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप संवाददाता - बागी न्यूज 24                        ...

 

शादी का झांसा देकर महिला प्रधानाचार्य शोषण व दोस्त संग मिल कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। जनपद की रानी की सराय थाना पुलिस ने महिला प्रधानाचार्य के साथ गैंगरेप मामले में आरोपी स्कूल के सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर लिया। महिला द्वारा अभियुक्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के साथ ही अपने मित्रों के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। स्थानीय थाने में 20 अक्टूबर को एक महिला द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि वह अहरौला के एक स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थी जहाँ स्कूल के सेक्रेटरी अतहर द्वारा शादी का झांसा देकर उसका शरीरिक शोषण किया जा रहा था तथा बाद में अतहर की पत्नी व अन्य द्वारा स्कूल में आकर उसको गाली गलौज देते हुए स्कूल से निकलवा दिया गया। इसके बाद बीते 22 जुलाई की रात्रि 2 बजे पुनः अतहर के घर वाले उसके आवास पर आकर जान से मारने की योजना बनाने लगे, किसी तरह वह वहाँ से भाग निकली, तभी रास्ते में आरोपित के परिचित 4 - 5 लड़कों द्वारा मुझे पकड़ लिया गया, जहाँ अतहर व उसके एक अन्य साथी द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया। इस मामले में पुलिस ने अजहर अल्वी, अतहर अल्वी पुत्र मो० कलाम, मुख्य आरोपित की पत्नी व पुत्री निवासी ग्राम निजामपुर थाना अहरौला व 5 अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अभियुक्त अतहर अल्वी को रोवा मोड़ से समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close