Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने पीड़ित से मिल दी सांत्वना

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। जनपद के थाना- सिधारी, मोहल्ला सिधारी चैबाना में 26 ...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। जनपद के थाना- सिधारी, मोहल्ला सिधारी चैबाना में 26 अक्टुबर को दीपू चैधरी पुत्र फकीर चैधरी की अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े चाकू, कैंची, पेंचकस से मार- मार कर हत्या  की सूचना पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष-  हवलदार यादव  और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव- अजीत कुमार राव व बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष- संतोष कुमार गौतम, हंसराज, गुलाब चैधरी एडवोकेट, शिव शंकर चैधरी, शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
 वहां मौके पर उनके बुजुर्ग मां-बाप मृतक भाई की औरत, बच्चे व उनकी पत्नी व बच्चों व उनकी बहन को देखकर,उनकी बहन से मिलकर ढांढस बढ़ाया। मृतक दीपू चैधरी के अलावा अपराधियों ने उनकी बहन अंशु चैधरी की छाती पर कई बार वार किया था जिसकी हालत गंभीर है और दो-तीन लोग और घायल हैं शासन- प्रशासन व पुलिस की उदासीनता का परिणाम है। यदि ऐसी घटना पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक के किन्हीं व्यक्तियों द्वारा की जाती तो अब तक पुलिस प्रशासन बुल्डोजर लेकर खड़ा हो जाता। जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव ने लिखित बयान में कहा और सरकार से मांग किया कि जिस तरीके से बहराइच में गोपाल मिश्रा को एक करोड़ रूपया व नौकरी व मकान बनवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से आदेश दिया उसी तरह की व्यवस्था मृतक दीपू चैधरी के परिवार के साथ हो, अगर सरकार ने इन बातों पर अमल नहीं किया तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close