सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में NEET-2026 में अपना परचम लहराने वाले भूतपूर्व छात्रों...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में NEET-2026 में अपना परचम लहराने वाले भूतपूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। ज्ञात है कि NEET-2026 के रिजल्ट में विद्यालय के प्रशांत यादव रैंक-3617, अनुज यादव रैंक 13353, शरद यादव रैंक 15149, सिद्धांत यादव रैंक-20580 तथा सौरभ यादव रैंक-22111 हासिल कर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, निदेशिका श्रीमती कंचन यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती सुकांक्षा अवस्थी एवं उपप्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों एवं उनके अभिभावकां को माल्यार्पण, अंग वस्त्रम् तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक जी ने सभी बच्चों की इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई दी और उनके अभिभावकों का भी आभार जताया। प्रबंधक जी ने विद्यालय के छात्रों को इन बच्चों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में अनुशासन में रहकर आगे बढ़ते हुए सफलता हासिल करने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाचार्या जी ने इस उपलब्धि पर गौरान्वित होते हुए बच्चों को जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करने का आर्शीवाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनको पथप्रर्दशक बताते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






