Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं - डीएम

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                       आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्षक हेमरा...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की अध्यक्षता में आज तहसील मेहनगर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 71 मामले आये, जिसमे से 06 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 65 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 48, पुलिस के 11, विकास के 09, नगर पंचायत के 01 एवं आपूर्ति के 02 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ अशोक कुमार, डीएफओ जीडी मिश्र, उप जिलाधिकारी मेहनगर प्रशांत कुमार सहित, नायब तहसीलदार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close