Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सेवानिवृत्त सिपाही को लाठी डंडे से पीट-पीट कर की हत्या

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                     आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी  गां...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                 

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी  गांव के लड़िया पुरवा में नाली के विवाद को लेकर सेवानिवृत्त सिपाही को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कप कब्जे में ले लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन हरखोरी गांव के लड़िया पुरवा निवासी सेवानिवृत्त सिपाही नरसिंह यादव (65) सोमवार को अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहे थे । नाली सफाई के दौरान उनके पट्टीदार  बलजीत यादव से कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ता देख लोगों ने हस्तक्षेप किया जिसके बाद दोंनो पक्ष शांत हो गए। आरोप है कि रात करीब 10 बजे बालजीत व उनके बेटों ने मिलकर सेवानिवृत्त सिपाही नरसिंग यादव को लाठी डंडे से जमकर पीटा । जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नरसिंह यादव को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सेवानिवृत्त सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695









close