Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ

  श्री दुर्गा जी मानव सेवा समाज ट्रस्ट ने समेदा में कराया आयोजन  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                ...

 

श्री दुर्गा जी मानव सेवा समाज ट्रस्ट ने समेदा में कराया आयोजन 

संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                  

आजमगढ़। समेदा में श्री दुर्गा जी मानव सेवा समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ एवं संत प्रवचन का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में महिला पुरूष, बच्चे बुजुर्ग शामिल हुए और डीह बाबा स्थित पोखरे से कलश में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए श्री दुर्गा जी मंदिर पर पहुंचे। यज्ञस्थल पर मुख्य यज्ञाचार्य रविकांत दीक्षित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शत चण्डी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के जयकारों और यज्ञ की आहुतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिभाव से गुजांमान हो गया। 

यज्ञ महिमा का वर्णन करते हुए पंडित रविकांत दीक्षित ने बताया कि कलश यात्रा के साथ शत चंडी यज्ञ की शुरूआत हो गई। कलश यात्रा और यज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं वहीं हम सभी को मां भगवती का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण हेतु होना आवश्यक है, क्योंकि देवताओं को भोजन यज्ञ से प्राप्त होता है। देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है। इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन अपद्रवों के विनाश के लिए, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु महाचंडी यज्ञ का विशेष महत्व है। 

वहीं आयोजक त्रियुगी नारायण सिंह ने कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए ही इस शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान किया गया है। उन्होंने बताया कि यज्ञाचार्यो द्वारा पूजा पाठ हवन के लिए विशेष यज्ञशाला का निर्माण किया गया हैं। जहां पंडित रविकांत दीक्षित के नेतृत्व में महायज्ञ का आयोजन 15 नवंबर तक किया जाएगा और इसी दिन महायज्ञ की पूर्ण आहुति होगी इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आमजनमानस से अपील किया वे महायज्ञ में आहुति देकर प्रवचन का रासपान कर पुण्य के भागी बनें। 

इस अवसर पर पूर्व आईपीएस नरेंद्र बहादुर सिंह, त्रियुगी नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा सुधांशु सिंह, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, तुषार सिंह, प्रशांत सिंह, विजय बहादुर सिंह, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, किशन सिंह, अनिकेत परिहार, कुणाल सिंह, डा ऋत्विक परिहार, आलोक, रामचरण गौतम, सुधीर सिंह, लकी सिंह, रिंकू सिंह, धरभरन चौहान, अजय गौड़ सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close