Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

धूम धाम से मनायी गयी महान शिक्षाविद एंव प्रथम शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आज़ाद की जयंती

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      आजमगढ़। शहर काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कटरा स्थित कार्या...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                  

आजमगढ़। शहर काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कटरा स्थित कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्य्क्ष मिर्ज़ा बरकतउल्लाह बेग के नेतृत्व में मनाई गई, इस अवसर पर मुख्यअतिथि शहर काँग्रेस कमेटी अध्य्क्ष मोहम्मद नजम शमीम ने कहा मरहूम मौलाना आज़ाद अखंड भारत के सच्चे अनुयायी थे जिसका जीता जागता सबूत बंटवारे के समय दिल्ली की जामा मस्जिद पर खड़े हो कर दिये गए भाषण के रूप में आज भी मौजूद है,मौलाना आज़ाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ साथ एक महान शिक्षाविद थे,मौलाना आज़ाद ने ही आईआईटी आईआईएम एंव यूजीसी जैसे आधुनिक शिक्षण संस्थानों की बुनियाद रखने वाले पहले शख्स थे आज के भारत मे उन्हें पढ़ कर अच्छे दिशा में देश को लेजाया जा सकता है एखलाक अहमद ने कहा की मरहूम मौलाना आज़ाद  देश मे भाईचारे की मिसाल थे, जिनकी शिक्षाओं को पढ़कर हम उन्नति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं संदीप कपूर ने कहा कि अगर आज के युवा मरहूम आज़ाद जी की कही गयी बातो का अनुसरण कर अपने जीवन मे उतारे तो वो समाज को अच्छी दिशा दे सकते है हम लोगो को भारत मे फिर से ऐसे ही राजनेता की जरूरत है  अंत मे बरकत उल्लाह बेग साहब ने सबका आभार व्यक्त करते हुवे सभा का समापन किया इस अवसर पर- जावेद खान(प्रवक्ता) ,रियाज़ुल हसन ,मोहम्मद असलम,डॉ. आगाज़,बबलू मिर्ज़ा, आमिर शाह डॉ आदित्य सिंह ,राजेश पटेल ,किशन सेठ, आदि लोग उपस्थित रहे!

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close