Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सरकार से लड़कर शिक्षकों के लिए उपलब्धियां अर्जित की- अजय राय

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                      

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

आजमगढ़। आजमगढ़ के नेहरू हॉल में महान शिक्षक नेता,पूर्व विधायक स्वर्गीय पंचानन राय जी की 82 वीं जयंती के अवसर पर एक शैक्षिक गोष्ठी शिक्षा की दिशा और दशा का आयोजन किया गया।स्वागत नृत्य,एवं सरस्वती वंदना कंपोजिट विद्यालय भैरूपुर की छात्राओं द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अजय राय, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अध्यक्ष प्रोफेसर अमेरिका सिंह कुलपति ,अतिथि फुपुक्टा अध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप सिंह,श्री विश्वविजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,श्री अनिल सिंह संगठन मंत्री कांग्रेस,शिक्षक नेता जमील अहमद काजमी,शिक्षक नेता वेदपाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय जी ने अगले साल से प्रदेश के सभी जनपदों में  कांग्रेस पार्टी स्व० पंचानन राय की जयंती मनायेगी। अजय राय जी ने कहा कि स्वर्गीय पंचानन राय नए विधायकों के लिए गुरु की भूमिका में रहते थे मैं भी जब विधायक बन करके आया तो संसदीय कार्य करने की शिक्षा उन्होंने ही दिया। वह नए विधायकों को प्रोत्साहित करते रहते थे। स्वर्गीय पंचानन राय का जीवन संघर्षों में बीता  उन्होंने हमेशा सत्ता से लड़ने का कार्य किया और सरकार से लड़कर शिक्षकों के लिए उपलब्धियां अर्जित की।मैं भी उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करता हूं और सत्ता से संघर्ष करते हुए आज न केवल शिक्षक और कर्मचारियों के लिए बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए भी स्वर्गीय पंचानन राय जी जैसे नेतृत्व करने वालों  की आवश्यकता है जो संघर्ष का रास्ता लोगों को दिखाएं । प्रोफेसर अमेरिका सिंह,कुलपति विक्रांत यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश ने कहा कि पंचानन राय के योगदान को हम आज देख  सकते हैं।उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक विकसित देशों में शिक्षकों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है।अयोग्य अधिकारी शिक्षकों को निलंबित करते हैं।असली शिक्षक कभी अपने कर्तव्यों से नहीं भागता। उन्होंने प्रत्येक वर्ष 5 छात्रों को पंचानन राय फेलोशिप देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव डॉ अमित राय ने किया।इस अवसर पर जिले के तमाम शिक्षकों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। हरि शंकर शाही कमला राय, जयप्रकाश राय,राजेंद्र यादव, डॉ मालती मिश्रा,देवीनंदन यादव,श्री राम वर्मा,श्री रमाकांत सिंह,श्री वकील राय आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पंचानन राय फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेंद्र राय,नरेंद्र राय,श्री अमित राय,विवेक राय,संतोष मोहमद अली,निशांत कुमार,सुधीर तय कुमार,मांधाता राय,राकेश यादव,शुभम राय,श्रीमती ललिता देवी,आदि मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695















close