संवाददाता - बागी न्यूज 24
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने आजमगढ़ दौरे पर आये कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह द्वारा संभल की घटना को लेकर मीडिया में दिये गये बयान को गैरजिम्मेदाराना बयान बताया और कहा उपचुनावों में हार की बौखलाहट में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल शांति की अपील करने के बजाय प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिये अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश सरकार इनके मंसूबों को कत्तई सफल नहीं होने देगी और प्रदेश की शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी।
भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा परजीवी कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है यही विश्वविजय सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ के प्रभारी थे कांग्रेस को आजमगढ़ में नोटा से भी कम वोट मिला था सपा को सभी दस सीटे मिली थी तब प्रशासन और इवीएम दोषी नहीं था। कांग्रेस और सपा के लोग जब चुनाव जीतते हैं तब ईवीएम प्रशासन दोषी नहीं होता। अब कांग्रेस के सहयोगी दल कांग्रेस को भाव नहीं दे रहे हैं उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 5 सीटों के लिए गिड़गिड़ाने वाली कांग्रेस को उसकी सहयोगी सपा ने एक भी सीट नहीं दिया अपनी खीझ मिटाने और जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के लोग अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। संभल में सर्वे का काम न्यायालय के आदेश पर हो रहा था। संभल की घटना में उकसाने वालों में सपा से जुड़े लोगो के नाम सामने आ रहे है कांग्रेस और उसके सहयोगी दल उपचुनावों मिली करारी हार के कारण बौखलाहट में अपने सहयोगी दल से जुड़े लोगो को बचाने और तुष्टीकरण के लिये इसका ठीकरा प्रशासन और सरकार पर फोड़ रहे है। अब जनता पूरी तरह से कांग्रेस और सपा की असलियत समझ चुकी है यही कारण रहा उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में जनता ने सपा कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695
.jpg)