Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

राहुल सांकृत्यायन और हरिऔध के विद्यालय पर कब्जे के खिलाफ निजामाबाद तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                       निजामाबाद,आजमगढ़। राहुल सांकृत्यायन और अयोध्या सिंह उपाध्...

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                   

निजामाबाद,आजमगढ़। राहुल सांकृत्यायन और अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की प्राथमिक पाठशाला पर कब्जे के खिलाफ सुबह से शाम तक राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान और नागरिक समाज के लोग उप जिलाधिकारी निजामाबाद कार्यालय पर ज्ञापन देने के लिए मौजूद रहे लेकिन उप जिलाधिकारी से न मुलाकात हुई और न ही फोन और मैसेज पर उन्होंने कोई जवाब दिया। नागरिक समाज कल जिलाधिकारी आजमगढ़ से मुलाकात करेगा। समाज के लोगों ने उप जिलाधिकारी के रवैया पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 12 अगस्त 2024, 10 सितंबर 2024 और 29 अक्टूबर 2024 को ज्ञापन पर आश्वासन देने के बाद भी आजतक राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद की चारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ। शासकीय निर्देश पर हो रहे निर्माण पर एक व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने पर प्रशासन ने निर्माण को रुकवा दिया और महीनों बाद भी चारदीवारी का निर्माण न होना संदेह पैदा करता है कि अवैध कब्जा करने वालों को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। पिछले छह महीने से सीमांकन करवा कर चारदीवारी के निर्माण कराने की मांग को अनसुना किया जा रहा है जिससे अवैध कब्जा करने वालों का मनोबल बढ़ रहा है। नागरिक समाज के द्वारा तीन बार तहसील पर उप जिलाधिकारी निजामाबाद के नाम ज्ञापन देकर राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय की भूमि के सीमांकन की मांग की गई है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन का रवैया उपेक्षात्मक रहा है। नागरिक समाज के लोगों ने कहा कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन से जुड़े स्थलों के संवर्धन से कस्बाई आजमगढ़ को विश्व के मानचित्र पर जोड़ पाने में सफलता मिलेगी। इस मौके पर राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान के संयोजक पुष्पराज, राजीव यादव, कामरेड जितेन्द्र हरि पाण्डेय, वीरेंद्र यादव, राज शेखर, नंदलाल यादव, सत्यम प्रजापति, श्याम सुंदर मौर्या, सुनील विश्वकर्मा, प्रेमचंद मौर्या, मनीष यादव, और अन्य मौजूद रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695













close