सवाददाता - बागी न्यूज 24 समाजवादी पार्टी का सैनिक प्रकोष्ठ का सम्मेलन संपन्न आजमगढ़ l समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मंडल स्तरीय सम्मेलन का...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
समाजवादी पार्टी का सैनिक प्रकोष्ठ का सम्मेलन संपन्न
आजमगढ़ l समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मंडल स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट नेहरू हॉल आजमगढ़ में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम सिंगार यादव ने किया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज व सांसद राजीव राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि सैनिक देश के मान,सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करता है देश की सीमाओं पर कष्ट झेलकर भी वह मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण हथेली पर लेकर के गर्मी, सर्दी, बरसात में डटा रहता है। उनके योगदान जीवन संघर्ष को पूरा देश सलाम करता है। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री के पद पर रहकर सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चलाया। जो सैनिक शहीद होते थे उनकी बॉडी घर पर नहीं आती थी उन्होंने कानून बनाया की जब कोई सैनिक शहीद होगा उसकी डेड बॉडी राजकीय सम्मान के साथ उसके घर भेजी जाएगी और अंत्येष्टि होगी और प्रदेश सरकार आर्थिक सामाजिक मदद करेगी। लेकिन आज जो सरकार सत्ता में है वह 4 साल की अग्नि वीर भर्ती कर रही है। जिस सैनिकों का कोई न तो सम्मान है न उनके जीवन में स्थिरता है और युवा निराशा है। सांसद राजीव राय ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी नफरत व झूठ का वातावरण बनाकर देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता को तोड़ रही है आज हर वर्गों में निराशा है एक तरफ अग्नि वीर जैसी योजना से नौजवान मर्माहत है दूसरी तरफ किसानों के लागत का उचित मूल्य न मिल पाने,बेरोजगारों को रोजगार न मिल पाने से लोग हताश व निराश है। आज देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में घोर भ्रष्टाचार हो रहा है यहां तक की भगवान राम के मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ावें को भी लूट लिया गया,चोरी की गई। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरन ने कहा कि सैनिक हमेशा देश के सम्मान और सुरक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करता है वह विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा करता है। लेकिन जब से नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों का सम्मान किया और उनके लिए तमाम योजनाएं लागू किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार योजनाओं को बंद ही नहीं किया बल्कि अग्नि वीर जैसी योजना लाकर नौजवानों के भविष्य में अंधेरा लाने का काम किया। हमारी और आपकी जिम्मेदारी है हम लोग एकजुट होकर के नौजवान विरोधी, सैनिक विरोधी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाकर देश में सैनिकों के प्रति सम्मान करने वाली, उनके लिए योजनाओं लाने वाली, सरकारों का बनाना है और उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 1 मिलिट्री स्कूल के छात्र रहे हैं। वह सैनिकों का दर्द समझते हैं उनकी सरकार बनेगी हम लोगों को सम्मान मिलेगा 2027 में हम लोगों को अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ाना है। मंडल स्तरीय सम्मेलन को जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव व अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे सुरेश यादव बलिया,राम आधार यादव मऊ , शिव जतन यादव, अजीत कुमार राव, अनिल यादव, हीरा, नरेंद्र कनौजिया, ज्ञानचंद चौहान,पप्पू कुमार यादव, सुदामा साहनी,बहादुर निषाद, उधम सिंह राठौर, चंचल यादव, लल्लन चौहान, जगधारी यादव,छोटे लाल यादव, विजय बहादुर यादव, द्रौपदी पाण्डेय,सुनीता उपाध्याय, गीत गिरी, शबनम खातून, सिकंदर यादव, नरसिंह यादव आदि संगठन के पदाधिकारी व नेता गण उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






