संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नेपाल में अंतराष्ट्रीय लोककला संगम तैयारी जोरों पर...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नेपाल में अंतराष्ट्रीय लोककला संगम तैयारी जोरों पर। अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता द्वारा नेपाल में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगम का हुआ आगाज।
11 नवंबर 2024। आभा फाउंडेशन नेपाल की डायरेक्टर आभा अनुपमा और राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान आजमगढ़, उत्तर प्रदेश,भारत के सचिन निदेशक देव अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत नेपाल-2024 की तैयारी में "अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता" विराटनगर,नेपाल में किया गया।
अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी के शुरुआती दौर के पत्रकार वार्ता में नेपाल आभा फाउंडेशन की डायरेक्टर,अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम नेपाल की संरक्षिका आभा अनुपमा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें नेपाल की अध्यक्षता,अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकार एवं गीतकार पूजा बहार के द्वारा नेपाल और भारत के साहित्यिक और सांस्कृतिक मैत्री संबंधों को जोड़ते हुए कवियों और साहित्यकारों का सम्मान के साथ सामूहिक रूप से सब का आभार व्यक्त किया गया और प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं पत्रकार संजय कुमार पांडेय 'सरस' आजमगढ़, पूजा बहार नेपाल, नेपाल का उर्दू शायर चांद इराकी, प्रसिद्ध साहित्यकार रंजना झा विराटनगर,अनिल कर्ड जनकपुर नेपाल, सोहनलाल गुप्ता 'स्नेहिल' आजमगढ़, भोजपुरी गायिका रोशनी गौड़ आजमगढ़,अरविंद चित्रांश अंतरराष्ट्रीय संयोजक,नेपाल अध्यक्षा पूजा बाहर,नेपाल संरक्षिका आभा अनुपमा ने सामूहिक रूप से सभी साहित्यकारों,पत्रकारों और कवियों का अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह्, सम्मान पत्र और पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन और सम्मान करते हुए आने वाले 19 से 22 दिसंबर 2024 को होने वाले अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम नेपाल- 2024 की विस्तृत जानकारी देते हुए सबका आभार व्यक्त किया गया।