Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

लावारिस वार्ड में प्रयास संगठन ने किया कंबल वितरण

  संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                       

 


संवाददाता - बागी न्यूज 24                                                    


आजमगढ़। जनपद बढ़ती ठंढक तथा मौसम विभाग द्वारा भी ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी होने के बाद प्रयास सामाजिक संगठन के साथियों को जो समाज के असहाय है कमजोर हैं जिनके आगे पीछे कोई नहीं है उनकी चिंता सताने लगी और आज उसी क्रम में आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय के अंदर बने रैन बसेरे की साफ सफाई कंबल आदि का संगठन के साथियों ने जायजा लिया वहां लोगों के रहने की उचित व्यवस्था तथा कंबल उपलब्ध मिले। उसके उपरांत मंडलीय चिकित्सालय के लावारिस वार्ड में उपस्थित मरीजों की हाल-चाल ली गई तथा उन्हें गर्म वस्त्र के साथ कंबल आदि भी प्रदान किया गया। भर्ती मरीज द्वारा यह भी बताया गया भोजन पानी तो मिल जाता है लेकिन ड्रेसिंग आदि समय से नहीं करते हैं लोग। इस कार्य में लगे भोला मेडिकल हाल से रोहित जी, राजीव कुमार शर्मा, नीलम सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695














 


close